2 अलग-अलग मामलों में 20.40 ग्राम हैरोइन सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 09:39 PM (IST)

नयनादेवी: जिला बिलासपुर के थाना कोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना कोट पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 20.40 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव मजारी में छापेमारी की और वहां से 13.55 ग्राम हैरोइन बरामद की तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रपाल उर्फ हैप्पी पुत्र गुरुदेव सिंह गांव मजारी का रहने वाला है। 


2 लोगों से 6.85 ग्राम हैरोइन बरामद
दूसरे मामले में पुलिस ने बहेड़ा चौक पर गाडिय़ों की चैकिंग के दौरान 2 लोगों को 6.85 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया, जिनमें रोबिन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और रणजीत सिंह पुत्र गुरुनाम निवासी मजारी शामिल हैं। डी.एस.पी. श्री नयनादेवी जी अनिल शर्मा व थाना कोट पुलिस प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News