कुत्ते को ईंट मारने पर हुई लड़ाई,1 घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 03:44 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): कुत्ते को ईंट मारने से हुए झगड़े में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरदेव सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी किशनगढ़ ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसका कुत्ता खुलकर बलविंद्र सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी किशनगढ़ के घर चला गया, जिसको बलविंद्र सिंह ईंट-पत्थर मारने लग गया।

ऐसा करने से रोकने पर कथित आरोपियों ने उससे मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला दाखिल करवाया गया। पुलिस ने गुरदेव सिंह के बयानों पर बलविंद्र सिंह व उसके बेटे बलदेव सिंह निवासी किशनगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News