भाजपा की हर रैली फ्लॉप जबकि कांग्रेस की हिट: ललित नागर

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 02:09 PM (IST)

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की जन अाक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है, जिसके चलते तैयारियां जोरों पर चल रही है, रैली को ध्यान में रखते हुए तिगांव के विधायक ललित नागर ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई ,उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए कहा कि सभी कार्यकर्ता इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लें। ताकि विरोधियों को काग्रेंस की ताकत का पता चल सके। 
PunjabKesari
विधायक का कहना है कि भाजपा का जनाधार लगातार घटता ही जा रहा है। अागामी अाने वाला समय कांग्रेस की ही होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा इस रैली की असफलता की शुभकामनाएं देने पर नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई भी रैली अाज तक फ्लॉप नहीं हुई है लेकिन भाजपा की हर रैली फ्लॉप होती अाई है। प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उनका कहना है कि  हमारे सभी बड़े नेता कांग्रेस को अलग-अलग तरह से मजबूत करने में जुटे हुए हैं जिसमें कोई गुटबाजी नहीं है । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static