शीर्ष 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 91,153 करोड़ रुपए बढ़ा, TCS को सबसे ज्यादा फायदा

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 12:18 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष दस बहुमूल्य कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते 91,152.73 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा लाभ टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टी.सी.एस.) को हुआ है और उसका बाजार पूंजीकरण करीब 49,000 करोड़ रुपए बढ़ा। टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण बढ़ा है जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), एच.डी.एफ.सी., मारुति सुजुकी और ओ.एन.जी.सी. की बाजार हैसियत घटी है।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 48,890.9 करोड़ रुपए बढ़कर 6,52,082.92 करोड़ रुपए हो गया है। शुक्रवार को टी.सी.एस. के शेयर की कीमत में करीब 7 प्रतिशत होने से उसका बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर के स्तर के करीब पहुंच गया। आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 18,489.51 करोड़ बढ़कर 3,36,777.52 करोड़ रुपए हो गया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का पूंजीकरण 12,078.07 करोड़ बढ़कर 3,17,211.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

एच.डी.एफ.सी. बैंक की बाजार हैसियत 8,537.85 करोड़ बढ़कर 5,08,884.23 करोड़ रुपए और इंफोसिस की हैसियत 2,021.81 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,57,344.77 करोड़ रुपए हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 1,134.59 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 2,19,997.59 करोड़ रुपए हो गई। सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक ने एस.बी.आई. को शीर्ष दस भारतीय कंपनियों की सूची से बाहर करके अपना स्थान बनाया। इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,798.81 करोड़ गिरकर 5,87,929.90 करोड़ रुपए रह गया।

मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 3,058.56 करोड़ और एच.डी.एफ.सी. का पूंजीकरण 1,499.91 करोड़ गिरकर क्रमश: 2,72,995.79 करोड़ रुपए और 3,06,961.59 करोड़ रुपए रहा। ओ.एन.जी.सी. की बाजार हैसियत 192.5 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,34,014.04 करोड़ रुपए रही। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टी.सी.एस. पहले स्थान पर है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एच.डी.एफ.सी., मारुति इंफोसिस, ओ.एन.जी.सी. और कोटक महिंद्रा बैंक हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News