Earth Day पर गूगल ने बनाया वीडियो डूडल, दिया ये खास मैसेज

4/22/2018 11:16:27 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज अर्थ डे (Earth Day) पर एक शानदार वीडियो डूडल बनाया है। इस वीडियो डूडल को यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकता है। यह वीडियो डूडल डॉ. जेन गुडल के जीवन पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि डॉ. जेन गुडल कैसे प्रकृति और पर्यावरण के करीब आईं।

 

वीडियो में जेन गुडल पर कार्टून करेक्टर है, जो प्रकृति और पर्यावरण के काफी करीब है। वीडियो के अंत में 83 वर्षीय डॉ. जेन गुडल पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक पेड़ लगाने की, वेस्ट मैनेजमेंट, जल बचाने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 

अर्थ डे को मनाने का उद्देश्य, दुनियाभर के लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरुक करना है। हर साल Earth Day के दिन लाखों लोग मार्च करते हैं, पौधे लगाते हैं और सड़कों व गलियों को साफ करते हैं ताकि कम से कम एक दिन पर्यावरण के लिए कुछ किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static