जमीनी स्तर पर जाकर योजनाएं क्रियांवित करें अधिकारी: खट्टर

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 09:47 AM (IST)

पंचकूला(धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अधिकारियों को समय के साथ बदलती पद्धतियों के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव लाकर आगे बढऩा चाहिए है। मुख्यमंत्री 12वें सिविल सेवा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 12वां सिविल सेवा दिवस मनाया जा रहा है, परंतु असल में यह 72वां सिविल सेवा दिवस है। 

मुख्यमंत्री ने इस दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि भारत में पहली बार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 21 अप्रैल, 1947 को देश के सिविल सेवकों को सम्बोधित किया था। उन्होंने इतिहास का वर्णन करते हुए बताया कि उस समय कुछ लोगों ने सिविल सेवकों के अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश की थी, परंतु केवल सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा था कि राजनीतिक पार्टियों की एक सीमा है। वह नीतियां बना सकती हैं, परंतु उन नीतियों को क्रियांवित सिविल सेवा के अधिकारी करेंगे

मुख्यमंत्री ने परिवर्तन योजना के तहत 47 अधिकारियों को दिए गए 47 खंडों में उठाए गए कदम और आगामी योजना की भी समीक्षा की।  उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चंडीगढ़ मुख्यालय में बैठे अधिकारी निचले स्तर के आंकडों पर निर्भर न रहें, वे खुद जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं को क्रियांवित करवाएं। उन्होंने कहा कि हमें क्या करना है, कैसे करना है, इसका मूल्यांकन खुद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन योजना चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसके साथ ही कुछ नया करने का एक आयाम भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static