भविष्यफल-मेष का सूर्य किसे बनाएगा फेमस

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 08:30 AM (IST)

मेष राशि :- आज आप धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं | दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा | संपत्ति सम्बन्धी विवाद हल हो सकता है | विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है |  नौकरी में आज आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है | 


वृष राशि :- आज सतर्क रहें, कोई रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है|  स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है| पैसों को संभाल कर खर्च करें। किसी बात को लेकर आपके मन में असमंजस्य बना रहेगा |


मिथुन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं परन्तु संघर्ष के साथ यह यात्रा पूर्ण होगी | आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है | आपके घर नई खुशियों का आगमन भी हो सकता है |  बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।


कर्क राशि :- आज आपको अपना कार्य स्वयं करना होगा तथा अपना कार्य किसी और पर न छोड़ें | नए कार्य की तलाश कर सकते हैं | किसी पुरानी चिंता से मुक्ति पा सकते हैं| कारोबार में सफलता या कोई शुभ समाचार मिल सकता है | विद्यार्थी आलस्य से बचें तथा मन को पढाई में लगायें | आज का दिन आपके लिए शुभ है|   
   

सिंह राशि :- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव से राहत और मन में ताजगी महसूस करेंगे | कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है | बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे | शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे | सोंच के विपरीत लाभ मिल सकता है |    


कन्या राशि :- आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं | कारोबार एवं नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़़ सकता है | अपने क्रोध पर शान्ति बनाये रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है | पशु-पक्षियों को भोजन कराएं |


तुला राशि :- आज आप को मान-सम्मान मिलेगा | नए लोगों से रिश्ते जुड़ेंगे | उधार और पुराना पैसा मिल सकता है | नयी वस्तु खरीद सकते हैं | व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है | 

 

वृश्चिक राशि :- आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी | आय में वृद्धि होगी | सभी काम सरलता से पूर्ण होंगे | सकारात्मक परिणाम मिल सकता है |  दूर यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है | 


धनु राशि :- आज आपके बिगड़े काम बनेंगे तथा अधिकारियों से मित्रता के कारण  लाभ प्राप्त होगा | नौकरी की तलाश में जुड़े लोगों को सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है | सूर्य को नमस्कार कर के घर से निकलें |      


मकर राशि :-  आज किसी मुसीबत या षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं | व्यस्त दिनचर्या होने के कारण थकान महसूस करेंगे | लापरवाही बिल्कुल न करें वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | अधिक खर्चा करना पड़ सकता है जिससे आपकी अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है | 


कुम्भ राशि :-  आज व्यावसायिक यात्रा का योग है और निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा | नौकरी में अपनी योग्यता साबित करने का दिन है | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है | जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह का योग भी बन रहा है साथ ही विवाहित लोगों को अपने साथी से खूब प्रेम मिलेगा |


मीन राशि :-  आज आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे |  अर्थव्यवस्था में सुधार होगा| माता-पिता और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे जिससे धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे | मीन राशि वाले मजदूर व्यक्तियों की सेवा करें |  

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News