हो जाएं तैयार! इस दिन रिलीज होगा संजय दत्त की बायोपिक ''संजू'' का टीज़र

4/21/2018 10:59:08 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के ऊपर बनने वाली बायोपिक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म संजू का ट्रेलर 24 अप्रैल को मंगलवार की सुबह रिलीज होगा। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने दी है। उन्होंने यह जानकारी व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक सत्र के दौरान दी।  

आखिरकार 2 साल के लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर के फैंस अपने फेवरेट स्टार को बड़े परदे पर देख पाएंगे। इस फिल्म में रणबीर लीड रोल में हैं। ये फिल्म संजय दत्त की लाइफ पर बनी बायोपिक है। जिसका ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म पर कई महीनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। अब इस मेहनत का फल चखने का वक्त आ गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News