जंगल में मिली महिला की अधजली लाश, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 11:00 PM (IST)

राजा का तालाब: थाना इंदौरा चौकी गंगथ के अंतर्गत आती घेटा पंचायत के गांव चौंका जट्टा की अर्पणा देवी (35) पत्नी जगीर सिंह की शनिवार को पास के जंगल में अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव में शुक्रवार को किसी के घर पर धाम थी, जिसके लिए मायके आई हुई उसकी ननद तरसेम कौर ने शाम लगभग साढ़े 4 बजे अर्पणा देवी को धाम का खाना खाने हेतु चलने को कहा परंतु अर्पणा ने मना कर दिया। वहीं उसके मना करने के बाद ननद उसके 2 बच्चों के साथ धाम खाने के लिए गांव में चली गई। तरसेम कौर धाम खाकर वापस घर पहुंची तो अर्पणा देवी को वहां न पाकर उसने आसपास ढूंढा। जब काफ ी प्रयास करने के उपरांत उसका कोई पता नहीं चला तो उसने अर्पणा के पति जगीर सिंह को उसके घर में न होने की जानकारी दी।


फेसबुक पर डाली गुमशुदगी की पोस्ट
जगीर सिंह ने घर आकर गांववासियों के साथ उसे जगह-जगह तलाश किया। रात भर तलाश करने के उपरांत जब उसका कोई पता नहीं चला तो गांव के लड़कों ने उसकी गुमशुदगी की पोस्ट शनिवार दोपहर 11 बजे फेसबुक में डाल दी, वहीं गांववासियों ने उसे ढूंढने के प्रयास जारी रखा। जब गांववासी उसे ढूंढते-ढूंढते पास लगते जंगल में गए तो वहां उन्हें अर्पणा देवी की अधजली लाश मिली। लोगों ने इस बाबत प्रधान को सूचित किया।


पोस्टमार्टम के लिए भेजा महिला का शव
पुलिस को सूचित करने पर गंगथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। नूरपुर के डी.एस.पी. नवदीप सिंह ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की जली लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News