यशवंत सिन्हा ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी के शत्रु हुए ट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 09:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने अभिनेता से राजनेता बने बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल के नाम से बनी प्रोफाइल वाले यूजर ने सिन्हा को लेकर एक ट्वीट किया जो कि अब वायरल हो गया है।

यूजर ने ट्वीट में लिखा कि बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने अधिकारिक तौर पर बीजेपी को छोड़ दिया है और पार्टी की किसी भी प्रकार की राजनीति से सन्यास ले लिया है। अब सभी की निगाहें शत्रुघ्न सिन्हा जी के ऊपर हैं। आप सभी से लोगों से निवेदन है कि शत्रुघ्न सिन्हा जी को सही कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करें। फिर क्या था इसके बाद ट्विटर यूजर ने ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।


अशोक चंदवास्कर नाम के एक एक यूजर लिखते हैं- अगर राहुल जी शत्रु जी से उन्हें बिहार का अगला कांग्रेस का सीएम बनाने का वादा करेंगे तो वह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। 


एक यूजर ने लिखा कि या तो इंतजार करें या थककर रिटायर हो जाएं। बीजेपी आलोचकों को भी विक्टिम कार्ड खेलने का मौका नहीं देती है। 


ट्विटर यूजर्स यहीं नहीं रुके, एक यूजर ने लिखा कि वह सबसे अच्छी सेवा है जो यशवंत जी देश और बीजेपी के लिए कर सकते हैं। यशवंत जी को कुछ शर्म है इसलिए पार्टी छोड़ी, लेकिन मुझे संदेह है कि बड़बोले सिन्हा के पास कुछ बचा है। 


जगदीश गुप्ता लिखते हैं- आप अपने मित्र यशवंत सिन्हा की तरह बीजेपी और राजनीति कब छोड़ने जा रहे हैं। कृपया छोड़ दें। यह आपके द्वारा बीजेपी और पूरे देश को दिया गया महान उपहार होगा। मिस्टर सिन्हा अब छोड़ो भी हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं। 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News