16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 09:46 PM (IST)

हमीरपुर: बमसन तहसील टौणी देवी के अंतर्गत पडऩे वाली ग्राम पंचायत गवारड़ू में 16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। टौणी देवी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र भूपेंद्र कुमार निवासी लडियो गवारड़ू में अपने मामा विकास के घर पर रह रहा था। उक्त किशोर एक माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीते शुक्रवार को वह अचानक घर से गायब हो गया तथा शनिवार सुबह घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला।


तौलिए से लगाया था फंदा
किशोर ने  तौलिए से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी टौणी देवी के प्रभारी ज्ञान चंद और हवलदार ओम राज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News