अपना 30वां जन्मदिन विराट के साथ बंगलुरु में मनाएंगी अनुुष्का शर्मा

4/21/2018 4:16:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं विराट अभी IPL में व्यस्त हैं, लेकिन खबरों की मानें तो अनुष्का अपना बर्थडे विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का 1 मई को 30 साल  की हो जाएंगी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का अपना जन्मदिन विराट के साथ बंगलुरु में मनाएंगी। उनके बर्थडे की कोई शानदार पार्टी नहीं होगी। बस दोनों के परिवार वालों के संग डिनर होगा।

 

PunjabKesari

 

सूत्रों के हवाले से लिखा- विराट और अनुष्का को एक साथ बहुत कम समय मिलता है। इसलिए उन्होंने बर्थडे के समय साथ में समय बिताने का सोचा है। अनुष्का 24 अप्रैल को बंगलुरु आ जाएंगी। बंगलुरु में करीब एक हफ्ता विराट के साथ बिताने के बाद वो फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के लिए यूएस रवाना हो जाएंगी। वहां शूटिंग करीब डेढ़ महीने होगी।

 

PunjabKesari


रिपोर्ट्स की मानें तो 'जीरो' में अनुष्का वैज्ञानिक बनी हैं। हाल ही में अनुष्का, शाहरुख खान और फिल्म के डायरैक्टर आनंद एल राय के साथ मुंबई में यूएस दूतावास गई थीं। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News