देश की संवैधानिक संस्थाओं को तोड़ने का काम कर रही कांग्रेस: विज

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 02:23 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने इनेलो व बसपा गठबंधन को जीरो+जीरो= बिग जीरो की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कमजोर आदमी को सहारे की जरूरत पड़ती है, मगर यहां तो इनेलो व बसपा दोनों कमजोर संगठनों ने सहारे के रूप में एक-दूसरे को स्वीकार किया है। कांग्रेस द्वारा सी.जे.आई. के खिलाफ पत्र लिखे जाने पर विज ने कहा कि कांग्रेस लोया केस में मुंह की खाने के बाद भी देश की संवैधानिक संस्थाओं को तोड़ने का काम कर रही है। 

सीएम करनाल से ही चुनाव लड़ेंगें या कहीं और यह पूछे जाने पर विज ने कहा कि कहा की यह तो सी.एम. साहब की मर्जी है, लेकिन वह करनाल से ही चुनाव लड़ेंगे। भविष्य में होने वाले चुनावों में इनेलो की तरफ से अजय चौटाला व ओमप्रकाश चौटाला द्वारा प्रचार करने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि इनकी स्थिति जनता को पता है। कोई भी चुनाव प्रचार करे कोई फर्क नहीं पड़ता। विज ने कहा हरियाणा सर्विस सिलेक्शन कमीशन में अगर कुछ गलत लगा तो हमने खुद मामला पकड़वाया, कांग्रेस व इनेलो बेवजह राजनीति कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static