दुनिया के 7 सबसे शानदार शहर, घूमने का लें भरपूर मजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 11:13 AM (IST)

घूमने-फिरने का शौक भला किसे नहीं होता। यही तो मौका होता है, जब इंसान अपनी जिदंगी की सभी प्रॉबल्स को भूल कर अपनी लाइफ का मजा लेता है। हर किसी को नई-नई जगहें देखने का शौक होता है। वैसे तो सैर-सपाटे के लिए दुनियाभर में एक से बढ़कर एक शहर है लेकिन आज हम आपको विश्व के सबसे शानदार शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन शानदार शहरों में ट्रैवल करके आप अपनी जिदंगी का मजा लें सकते है। तो चलिए जानते हैं घूमने के लिए बेस्ट इस शानदार शहरों के बारे में।
 

1. स्पेन, बार्सिलोना
दुनिया के शानदार शहरों की लिस्ट में शामिल इस जगह पर आप लोब्रेगाट और बेसोस नदी, पहाड़ और बहुत-सी खूबसूरत जगहें देख सकते हैं। गर्मियों के मौसम में भी इस हरे-भरे शहर को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

PunjabKesari

2. भारत, उदयपुर
विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी घूमने के लिए बहुत-सी शानदार जगहें हैं, जिसमें से एक है उदयपुर। झीलों का शहर कहा जाने वाला उदयपुर ऐतिहासिक किलें और महलों के लिए भी बहुत फेमस है।

PunjabKesari

3. कंबोडिया, सीम रीप
अगर आप इस वीकेंड कोई धामिर्क जगह घूमना चाहते हैं। यहां देखने के लिए आपको अंकोर वाट मंदिर के साथ कई ओर धार्मिक जगहें मिल जाएगी। इसके अलावा आप खूबसूरत पहाड़, नदी आदि भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

4. इटली, रोम
इटली घूमने के लिए तो हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। यहां आप बहुत-सी ऐतिहासिक चीजें और खूबसूरत जगहें देख सकते हैं। अगर आप एक बार यहा जाएंगे तो आपका वापिस आने का मन नहीं बना पाएंगे। 

PunjabKesari

5. इंडोनेशिया, उबुड
हरियाली से भरपूर इंडोनेशिया के इस शहर में आप भी नेचुरल नजारों का मजा ले सकते हैं। एशिया के इस शहर में आप पहाड़ों, नदी और छोटे-छोटे गांव का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

6. वियतनाम, होइ अन
वैसे तो यह शहर ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है लेकिन आप यहां पर सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां देखने के लिए आपको अद्भुत वास्तुकला के साथ ओर भी बहुत-सी पुरानी चीजें मिली थी।

PunjabKesari

7. जापान, क्योटो
जापान के क्योटो शहर को शाही शहर भी कहा जाता है। यहां इमारतों से लेकर लोगों का रहन-सहन सबकुछ शाही है। टूरिज्म के हिसाब से घूमने के लिए क्योटो सबसे शानदार शहरों में से एक है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static