UP: शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आए युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 11:12 AM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने आए 2 युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कसाई पाड़ा कस्बा गोवर्धन बल्देव निवासी 19 वर्षीय अश्वनी और भोला शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के बाद शुक्रवार शाम अपने आॅटो से लौट रहे थे। कस्बा गोवर्धन से पहले जमुनामता के पास भोला और अश्वनी चाय पीने के लिए रूके थे। आॅटो का चालक चाय लेने गया था। उसी दौरान गोवर्धन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मेटाडोर के चालक ने आॅटो में टक्कर मार दी।

वहीं इस हादसे में भोला और अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए परिजन और पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ये लोग शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए बल्देव गए थे। शादी के बाद वापस लौट रहे थे। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static