चौटाला और मायावती का गठबंधन दोनों का राजनीतिक स्वार्थ: रामबिलास शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): इनेलो और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर हरियाणा के शिक्षा व पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा बाकी प्रांतों की तरह नहीं है। हरियाणा की गांव की चौपाल में गठबंधन को जो लोग स्वीकार कर लेते हैं वही गठबंधन यहां कामयाब होता है। यह हरियाणा बाकी प्रांतों की तरह पिछड़ा हुआ प्रांत नहीं है। हरियाणा वासियों में राजनीतिक चेतना बहुत है। भगवान कृष्ण ने महाभारत के लिए कुरुक्षेत्र को चुना था, यह गीता की धरती है।

शर्मा ने कहा कि वह समझते हैं कि अभय सिंह चौटाला और मायावती का जो गठबंधन हुआ है यह फलदायी नहीं होगा। यह दोनों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखकर किया है। यह केवल सत्ता समीकरण बनाने का प्रयास किया है। एस.वाई.एल. मुद्दे पर बोलते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि विपक्ष का काम बोलना है लेकिन भाजपा सरकार इस पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने देवी लाल के साथ 1985 में एस.वाई.एल. की लड़ाई लड़ी थी। आज प्रदेश का किसान और जवान हर तथ्य से अवगत है तथा देश की कमान संभालने वाले नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी रहे हैं, उन्हें प्रदेश की हर जानकारी है। प्रदेश के विकास में उनका पूर्ण योगदान मिल रहा है। उनका कहना है कि एस.वाई.एल. का फैसला माननीय हाईकोर्ट ने लेना है।

शिक्षा, संस्कृति, संस्कार हिन्दुस्तान का पुराना इतिहास है 
उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति, संस्कार हिन्दुस्तान का पुराना इतिहास है। शिक्षा मानव कल्याण का माध्यम है और शिक्षा के माध्यम से पैसे कमाना अच्छा काम नहीं है। ऐसे स्कूल जो शिक्षा का व्यवसायीकरण करके 134-ए की उल्लंघना कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी मगर सरकार गरीब को निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करवाने पर वचनबद्ध है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static