भविष्यफल- वक्र शनि किसे बनाएंगे धनी

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 08:00 AM (IST)


मेष राशि:- मेष राशि वालों आज आप कठिन कामों को करके सफल रहेंगे। टेंशन के कारण सिर दर्द हो सकता है। प्रमोशन मिलने के आसार हैं।आपका वर्क लोड बढ़ा रहेगा। आज आप बेफिक्र होकर अपने लव मेट के साथ समय गुजार सकते हैं | अगर आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो जरुरी कागजात मत भूलिएगा |


वृष राशि:- वृष राशिवालों आज आप फायदेमंद यात्रा पर जाने वाले हैं | मेहनत व परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा | कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो आगे चलकर उससे बहुत फायदा होगा | कानूनी मामलों में वकील की सलाह लेना ठीक रहेगा | कोई कमजोरी लोगों के सामने आ सकती है | बिजनेस बढ़ेगा |


मिथुन राशि:- अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है | लवमेट से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | किसी दोस्त की सलाह आपके मन में उत्साह भर देगी | ब्राह्मण को हल्दी दान करना अच्छा रहेगा | अपने मन की बात अपनी बड़ी बहन से शेयर करेंगे |


कर्क राशि:- कर्क राशि वालों आज आप सुबह से ही सोच-विचार में डूबे रहेंगे | बच्चों के कैरियर को लेकर चिंता बनी रहेगी | आज आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं | इस राशि वाले स्टूडेंट्स पढ़ाई में मन लगायें नहीं तो पिछड़ सकते हैं | कपड़ों की शापिंग करेंगे | कोई जरुरी खबर मिल सकती है|


सिंह राशि:- सिंह राशि वालों का राजनीति में रुतबा बढ़ेगा | किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा | जमीन और मकान खरीदने का सोच - विचार कर सकते हैं | बुरे लोगों से बचना चाहिये | कोई नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है और बिजनेस में डेवलपमेंट होने वाला है |


कन्या राशि:- कन्या राशि वालों आज परिश्रम करने से कुछ मिलने वाला है | अपने ज्ञान और बुद्धि बल का प्रयोग करिये | नौकरी में मजबूती आयेगी | मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है | मन में अच्छे कामों की भावना बनेगी | धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी | आज आपको दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है |


तुला राशि:- तुला राशि वालों आज गुप्त सूचनाओं के आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा | पिता से सहयोग मिलेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स जो कुछ पाने के लिये काफी बैचेन थे उन्हें वह मिल जायेगा | ऑफिस में अपने काम को जिम्मेदारी से पूरा करें । आज लापरवाही करना ठीक नहीं है |


वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशिवालों आज का दिन सरप्राइज से भरा रहेगा | लव लाइफ में काफी चेंजेस आ सकते हैं | अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको सही मार्ग दर्शन और सही दिशा मिलेगी | अगर आप पीतल या खाने-पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा |


धनु राशि:- धनु राशि वालों पॉलिटिकल कांटेक्ट बिजनेस के लिये बहुत ही फायदेमंद साबित होंगें | पार्टनर आपको अच्छी हेल्प देंगे | धैर्य के साथ काम करना अच्छा रहेगा |  रिलेक्स मूड में रहेंगे | मधुर संगीत सुनेंगे | फैमिली में हंसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा | रात को नींद अच्छी आयेगी |


मकर राशि:- मकर राशि वालों के लिये आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा | आपको अपने गुस्से पर थोडा कंट्रोल रखना होगा | घर में कोई नई चीज खरीदेंगे | आज आपके बच्चे कुछ ख़ास करेंगे | माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें | भगवान शंकर को जल चढ़ाने से तरक्की होगी और जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी |


कुम्भ राशि:- कुम्भ राशिवालों आज पुराने फ्रेंड से मुलाक़ात हो सकती है | घर या ऑफिस में आपकी तारीफ होगी, नौकरी के नये ऑफर मिलेंगे | इस राशि की महिलायें  अपने बालों का विशेष ध्यान रखें | प्रॉपर्टी खरीदने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है| 


मीन राशि:- मीन राशिवालों आज आपकी फाइनेंशियल स्थिति स्ट्रांग होगी | रुका हुआ कार्य बनेगा | कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं | यदि आप अभिभावक हैं तो बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का भाव जागृत होगा | फैमिली का पूरा सपोर्ट रहेगा | विदेश यात्रा पर जाने की जो लालसा लम्बे समय से मन में है वो शीघ्र पूरी होगी | 

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News