मशहूर DJ AVICII का 28 साल की उम्र में निधन, जीते चुके हैं कई अवॉर्ड

4/21/2018 9:48:11 AM

स्टॉकहोम: स्वीडन के फेमस DJ एविसी (टिम बर्लिंग) का 28 साल की उम्र में शुक्रवार देर रात को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर उनके प्रचारक ने दी। एविसी का वास्तविक नाम टिम बर्लिंग था। उनका निधन ओमान के मस्कट शहर में हुआ। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ आई है। एविसी ने दो साल पहले लाइव संगीत से संन्यास ले लिया था। एविसी की पब्लिसिस्ट डायना बेरॉन द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया कि 'एविसी की मौत मस्कट (ओमान) में शुक्रवार 20 अप्रैल को हुई। इस दुख की घड़ी में हमें उनके परिवार का साथ देना चाहिए। एविसी की मौत के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।' 

 

PunjabKesari

 

कई बीमारियों से थे पीड़ित


रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा शराब का सेवन करने के कारण एविसी को पैंक्रियाटिस नाम की बीमारी थी, जिस कारण से वो साल 2016 के बाद से लाइव परफार्मेंस नहीं देते थे। साल 2014 में उनका गॉल ब्लेडर और अपेंडिक्स का ऑपरेशन भी हुआ था। 


जीत चुके कई अवॉर्ड


बता दें कि एविसी का जन्म स्वीडन में हुआ था। महज 24 साल कई उम्र में उन्होंने कई अवॉर्ड जीते। दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड, एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन अपने नाम कर चुके एविसी डीजे के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी थे। 

 

PunjabKesari

 

शौक में डूबे फैंस


एविसी की मौत की खबर सून उनके सारे फैंस के बीच शौक की लहर दौड़ आई हैं। सब ट्वीट कर अपना दुख जता रहे हैं। हैशटैग DJ AVICII ट्विटर पर इस समय ट्रेंड कर रहा हैं। फैंस के साथ-साथ कई सितारे भी उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News