भारी बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, कोकसर-सिस्सू में 2 मरीजों सहित 7 लोग फंसे

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 09:48 PM (IST)

मनाली: लाहौल-स्पीति से कुल्लू आ रहे 7 लोग भारी बर्फबारी के बीच कोकसर में फंस गए हैं। बुधवार को दोपहर बाद से कोकसर में फंसे किलाड़ के इन लोगों को एस.डी.एम. केलांग अमर सिंह नेगी ने सिस्सू रैस्ट हाऊस पहुंचाया। इन लोगों में 2 मरीज भी शामिल हैं जिन्हें चिकित्सकों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया हुआ है। सिस्सू में फंसे लोगों में राम सिंह पद्दर किलाड़, बिट्टू, नारायण, अविनाश, बंसी लाल, शिव कुमार व किशन कुमार किलाड़ शामिल हैं। इनमें राम सिंह और किशन मरीज हैं। 


कृषि मंत्री ने टनल से होते हुए कुल्लू लाने के दिए निर्देश
कृषि मंत्री डा. राम लाल मार्कंडेय ने इन सभी लोगों को टनल से होते हुए कुल्लू लाने के निर्देश दिए हैं। बर्फबारी के कारण रोहतांग बंद होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार रोहतांग खुल जाने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन फिर से बर्फबारी के रूप में आफत बरस जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, रोहतांग को दोबारा बहाल करने के लिए बी.आर.ओ. को अब फिर से पसीना बहाना पड़ेगा। एस.डी.एम. केलांग अमर सिंह नेगी ने बताया कि इन लोगों को टनल से होते हुए मनाली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News