पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी घर में दबिश, सरकारी सीमैंट के 45 बैग बरामद

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 06:15 PM (IST)

बिलासपुर: पुलिस चौकी नम्होल ने गुप्त सूचना के आधार पर आशा मजारी में एक मकान से 45 बोरी सरकारी सीमैंट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी सोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली कि आशा मजारी में एक घर में सरकारी सीमैंट पड़ा हुआ है जिस पर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ संबंधित व्यक्ति के घर पर दबिश दी और वहां से यह सरकारी सीमैंट बरामद किया। पुलिस ने जब मकान मालिक धनी राम से संबंधित सरकारी सीमैंट के कागजात मांगे तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। 


कृषि विभाग का है सीमैंट
पुलिस ने इस व्यक्ति के विरुद्ध थाना बरमाणा में भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि यह सीमैंट कृषि विभाग का है। आशा मजारी में विभाग का काम चल रहा है। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी के बयानों के आधार पर कृषि विभाग से भी इस बारे में बातचीत कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News