Volvo भारत में असेंबल करेगी हाइब्रिड गाड़ियां : रिपोर्ट

4/20/2018 5:59:23 PM

जालंधर- भारत में अपनी कंपनी का विस्तार करने के लिए वॉल्वो भारत में हाइब्रिड गाड़ियों को असेंबल करने की योजना बना रही है। कंपनी ने पिछले साल भारत में एक प्लांट लगाया था और अगले 2 से 3 साल में वॉल्वो देश में बेचने के लिए ज्यादातर गाड़ियां इसी प्लांट में बनाने की योजना बना रही है। वॉल्वो कार इंडिया के एमडी चार्ल्स फ्रंप ने बताया कि कंपनी ने साल 2025 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक वीइकल बेचने का लक्ष्य रखा है और इसे पूरा करने में भारत की अहम भूमिका होगी।

 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, ‘हम भारत में हाइब्रिड वाहनों को असेंबल करने जा रहे हैं लेकिन यह काम कब शुरू होगा, अभी यह तय नहीं किया गया है। हम इसके लिए कई अध्ययन कर रहे हैं। हम सरकार को हाइब्रिड गाड़ियों की जरूरत के बारे में बता रहे हैं कि किस तरह से यह इलेक्ट्रिक वीइकल्स की तरफ शिफ्ट होने में पुल का काम कर सकती हैं।’

 

बता दें कि साल 2020 तक कंपनी भारत सहित दुनिया में ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचेगी। वहीं मारुति और टोयोटा भी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को लोकलाइज करने की योजना पर काम कर रही हैं। दूसरी तरफ हुंडई ने भी 2019 से भारत में इलेक्ट्रिक कारों की असेंबलिंग की योजना बनाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static