मस्से का इलाज करेंगे ये आसान घरेलू टिप्स
punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 05:42 PM (IST)
मस्से का इलाज : स्किन पर काले या भूरे रंग के मस्से होना नैचुरली है। अगर यह खास करके चेहरे पर हो तो खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इनका साइज छोटे बिंदु से लेकर मक्की के दाने के आकार जितना होता है। बड़े आकार के मस्से देखने में बहुत बुरे लगते हैं। कुछ लोग इन्हें हटाने के लिए सर्जरी या फिर लेजर करवाते हैं। जिससे उन्हें बहुत दर्द सहना पड़ता है। अगर आप बिना दर्द के मस्से (Warts) की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घरेलू उपायों का सहारा ले सकते है। आज हम आपको ऐेसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके कुछ ही दिनों में मस्सो से राहत पाएंगे।
मस्सों का घरेलू उपचार (Home Remedies For warts)
मस्से हटाने की दवा केले का छिलका
मस्से हटाने के लिए केले का छिलका बहुत कारगार उपाय है। इसमें ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो इसे हटाने में मदद करते हैं। इस इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके को मस्से पर 24 घंटें तक बंधा रहने दें। इस उपाय को कुछ दिन करने से मस्सों से छुटकारा मिलेगा।
मसा की दवा सेब के सिरका
सेब के सिरके में मस्सों को जीवणुओं को मारने की शक्ति होती है। इस से मस्से झड़ते नहीं बल्कि धीरे-धीरे जलने लगते हैं। इसे रोजाना कॉटन से मस्से पर लगाएं और एक ही सप्ताह में फर्क नजर आने लगेगा।
मसा का इलाज शहद
मस्सों को हटाने के लिए शहद भी काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने के लिए शहद को मस्से पर लगा कर 10-12 घंटे के लिए इसे डॉक्टर टेप से ढक्कर रखें और बाद में इसे उतार दें। इस उपाय को 15 दिन करने के बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।
मसे का घरेलू इलाज प्याज का रस
मस्सों के लिए प्याज का रस रामबाण उपाय है। इसे 20 से 30 दिन तक मस्से पर लगाएं और जब भी समय मिलें प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसे प्रक्रिया को दिन दो-तीन बार करें। इससे मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।
चूने से मस्से का इलाज
इसे इस्तेमाल करने के लिए घी और चूना समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे मस्से पर दिन में 3-4 बार लगाएं। इस उपाय से मस्सा जड़ से झड़ जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, सीईसी की बैठक में नहीं हुई चर्चा
पंजाब की जेल में कई साल गुजारने वाले यू.पी. के खूंखार गैंगस्टर की मौत