खट्टर और विज से लगाई गुहार, सुनवाई न होने पर अांदोलन की राह पर MPHW संघ

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 05:12 PM (IST)

चंडीगढ(चंद्रशेखर धरणी): बेराजगार एम.पी.एच.डब्लू. संघ हरियाणा के आहवान पर सैकड़ों डिप्लोमा प्राप्त एम.पी.एच.डब्लूज ने सरकार द्वारा प्रदेश  के स्वास्थ्य विभाग में पिछले 8 सात साल से लम्बित एम.पी.एच.डब्लू. (मेल) के 1024 पदो की भर्ती प्रक्रिया को पूरा नही करने के विरोधस्वरूप आन्दोलन की राह पर है। सैकडों युवकों ने कल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पंचकूला कार्यालय का घेराव किया। संघ के प्रदेषाध्यक्ष धर्मेष कुमार, ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग को लेकर बेराजगार एम.पी.एच.डब्लू. संघ हरियाणा के प्रतिनिधि 7 बार माननीय मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर से और  8 बार माननीय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से , 35 बार ओ.एस.डी.भूपेश्वर दयाल तथा चेयरमैन कर्मचारी चयन आयोग से मिलकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की गुहार लगा चुके है।

उन्होंने बताया कि हर बार हमें आश्वासन दिया जाता है कि एक दो दिन में इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। वहीं बार बार मिलने वाले झूठे आश्वासनों से तग आ चुके बेरोजगार युवकों का अब सरकार से भरोसा उठ रहा है। राज्य में MPHW  2544 के स्वीकृत पदों में 1400 से ज्यादा पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2015 में हजारों लोगों के डेगू की चपेट में आने व सैकडों लोगों की मौत के बावजूद भी सरकार ने  इस विभाग में पुरूष के रिक्त पदों को भरने की तरफ ध्यान नही दिया, उन्होंने बताया है कि आर टी आई से प्राप्त जानकारी के अनुसार   मंत्री अनील विज के गृह जिला अम्बाला मे 117 पदो मे से 105 पद रिक्त है सीएम सिटी करनाल में 154 पदो मे से 104 पद रिक्त है इसी प्रकार जिला कुरूक्षेत्र मे 116 मे से 101, पंचकूला मे 53 पदो मे से 25, सिरसा मे 152 मे से 126, फतेहबाद मे 131 पदो मे 101, हिसार मे 223 मे से 102, जिला गुडगांव मे 92 पदो मे से 68 पद रिक्त है तो पलवल मे 100 पदो मे 79 पद रिक्त होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर कुप्रभाव पड रहा है और आम जनता राम भरोसे है

उन्होंने बताया कि जहां बेरोजगाार युवक रिक्त पदो पर भर्ती की मांग कर रहे वही पर राज्य की सैकडों ग्राम पचायतों द्वारा स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ की मांगो के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री ,राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री सहित सरकार के आला अधिकारियों को प्रति दिन प्रस्ताव भेजकर गांवों में एम.पी.एच.डब्लू विभाग में नियुक्ति करने की मांग की जा रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static