कर्ज में डूबे एक और किसान ने दी जान

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 04:01 PM (IST)

बरनालाः सूबे में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच आज  बरनाला के गांव वजीदके कलां में एक किसान ने कर्ज के आगे घुटने टेक दिए। किसान शिवजी दास  पुत्र रुलदू दास ने कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली। जानकारी मुताबिक किसान पर करीब 8 लाख रुपए का कर्ज था जिस कारण वह परेशान रहता था इसी लिए उसने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  


किसान के बेटे लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसका पिता पिछले कई महीनों से  परेशान था। उसके करीब आठ लाख का कर्ज है। तीन एकड़ जमीन की आमदन के साथ कर्ज नहीं चुका पा रहा था। जिस कारण उसके पिता ने पंखे से फंदा लगा जान दे दी।ए.एस.आई. बहादर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसान की लाश को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News