10 साल में 500 गुना बढ़े बाल अपराध, उत्तर प्रदेश की हालत सबसे बदतर

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 03:16 PM (IST)

लखनऊ: देश में एक के बाद एक हो रहे बाल यौन अपराध मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें ये पता चला है कि देश में हर 15 मिनट में एक बालक, बालिका यौन अपराध का शिकार होते हैं। इतना ही नहीं पिछले 10 साल में बाल अपराध 500 प्रतिशत बढ़े हैं। यह जानकारी बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था गैर सरकारी संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) की रिपोर्ट में दी गई है। 
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश की स्थिति सबसे ज्यादा बदतर
गुरूवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल बाल अपराध के 50 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में दर्ज हुए हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति सबसे ज्यादा बदतर है। 
PunjabKesari
यौन अपराध वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश अव्वल 
क्राई ने कहा है कि 2006 में बाल यौन अपराध के 18,967 मामले हुए थे। 2016 में यह संख्या बढ़कर 1,06,958 हो गई। 2012-16 के दौरान इसमें तीव्र बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि 2006-11 के दौरान कुछ मंद वृद्धि हुई थी। सबसे अधिक बाल यौन अपराध वाले राज्यों में क्रमानुसार उत्तर प्रदेश(14), महाराष्ट्र(13), मध्य प्रदेश(13), पश्चिम बंगाल(6), ओडि़सा(5) शामिल हैं।  
PunjabKesari
देश की वर्तमान स्थिति भी खराब!
बाल यौन अपराध मामले में देश की वर्तमान स्थिति भी काफी खराब है। मानवता को शर्मसार कर देने वाले एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 8 वर्षीय बच्ची आसिफा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर दोषी दरिंदों को फांसी देने की मांग कर रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static