इन राशियों में शुक्र लगाएंगे प्यार का तड़का

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 02:52 PM (IST)

नवग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो हर राशि पर अपना विभिन्न प्रभाव डालते हैं। जिससे जीवन की दशा और दिशा दोनों में भारी बदलाव आता है। कल रात 2:21 पर शुक्र मेष राशि से वृष राशि में आ गए हैं। 14 मई 2018 तक यह इसी राशि में रहेंगे। शुक्र को प्रेम का ग्रह माना जाता है। आईए जानें शुक्र किन राशियों में लगाएंगे प्यार का तड़का


मेष- शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेंगे। लव लाईफ में बहार आएगी। दूसरों को अपने प्रभाव में लेंगे। 


वृषभ- शुक्र प्रथम भाव में स्थित हैं। प्यार का सुख मिलेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी।


मिथुन- शुक्र बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। डेट पर जाएंगे। जेब ढीली होगी।

 

कर्क- शुक्र ग्यारहवें भाव में रहेंगे। लव अफेर्यस में प्यार का तड़का लगेगा। आकर्षण का  
केंद्र बनेंगे।

 

सिंह- शुक्र दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। अपने प्यार से कोई गुड न्यूज मिलेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

 

कन्या- शुक्र नौवें भाव में गोचर करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। हनी के साथ मिलेगी मनी। 

 

तुला- शुक्र आठवें भाव में स्थित हैं। रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घुमने जाएंगे। 

 

वृश्चिक- शुक्र सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। यह गोचर मंगल संदेश लेकर आएगा। साथी से सुख मिलेगा।

 

धनु- शुक्र छठे भाव में गोचर करेगा। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। संभल कर कदम बढ़ाएं।


मकर- शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे। लव लाइफ में गजब का मोड़ आएगा, जिससे जीवन बदल जाएगा।


कुंभ- शुक्र चौथे भाव में गोचर करेगा। लव मेट के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। खुशियां कदम बढ़ाएंगी।


मीन- शुक्र तीसरे भाव में जाएगा। अपने मधुर स्वभाव से पार्टनर को अपने इशारों पर नचाने में सफल रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News