चंडीगढ़-मनाली NH पर दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत-6 घायल (Video)

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 01:36 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग के पास एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चों सहित 6 लोग घायल हैं। घायलों को पंजीपीरी के स्थानीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार को सुबह 4 बजे के करीब हुआ। जैसे ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर घटनास्थल पहुंच गई। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को कार से बाहर निकाला। साथ ही आपातकालीन 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। कार हादसे में घायल और मृतक महिला सभी पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। घायलों के नाम कावेरी (साढ़े 3), कानव (7), विनाथ दीप (34), आकाश (37) और हरप्रीत रानी (32) हैं। मृतक महिला का नाम प्रियंका रानी (37) हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News