मुख्यमंत्री के सलाहकारों व OSD का वेतन बढ़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 11:59 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सलाहकारों, ओ.एस.डी. व उनके निजी स्टाफ के वेतन में वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि नवम्बर, 2017 से लागू होगी। मुख्यमंत्री के प्रधान ओ.एस.डी. नीरज दस्तार का वेतन 1 लाख रुपए से बढ़कर डेढ़ लाख रुपए प्रतिमाह हो गया है। हालांकि दस्तार ने अपनी नियुक्ति के बाद से ही एक रुपए महीना वेतन लेते आ रहे है मुख्यमंत्री के अन्य ओ.एस.डी. कै. भूपेंद्र का वेतन 1 लाख से बढ़कर 1.20 लाख रुपए, अमरेंद्र सिंह व भूपेश्वर दयाल का वेतन 90 हजार से बढ़कर 1.15 लाख रुपए प्रतिमाह हो गया है। 

मुख्यमंत्री के राजनेतिक सलाहकार दीपक मंगला का वेतन 1 लाख से बढ़कर 1.20 लाख रुपए तथा दिल्ली में मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का वेतन भी 1 लाख से बढ़कर 1.20 लाख रुपए प्रतिमाह हो गया है। मुख्यमंत्री के पी.ए. अभिमन्यु तथा हरदीप का वेतन 50 हजार से बढ़कर 65 हजार रुपए प्रतिमाह हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static