शिशुगृहों की संख्या में 4 गुणा बढ़ौतरी की जाएगी : सैनी

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल हेतु शिशुगृहों (डे-केयर सैंटर) की संख्या में करीब 4 गुणा बढ़ौतरी की जाएगी। इस समय राज्य में 22 शिशुगृह चल रहे हैं। सैनी ने नई दिल्ली में आयोजित भवन एवं विनिर्माण श्रमिक सम्मेलन में बोल रहे थे उन्होंने कहा कि इन शिशुगृहों में श्रमिकों के बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबंध किया जाएगा ताकि बच्चों को देश का सफल नागरिक बनाया जा सके।

श्रममंत्री ने केंद्रीय मंत्री से श्रमिकों की सुविधा के लिए राज्य में स्टेट अकादमी ऑफ कंस्ट्रशन खोलने की स्वीकृति प्रदान अपील की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सुविधा लेने पर एक वर्ष की शर्त पर पुनर्विचार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ दिया जा सके। इसके अलावा, श्रमिकों को प्रदेश के सभी लेबर चौकों व गांवों में जाकर पंजीकृत करने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार सहित विभिन्न प्रदेशों के श्रम मंत्रियों ने भाग लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static