एक बार फिर बंद हुआ रोहतांग दर्रा, डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 11:41 AM (IST)

कुल्लू: रोहतांग दर्रा एक बार फिर आने-जाने के लिए बंद हो गया है। यहां डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी होने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वीरवार शाम से बदले मौसम के मिजाज के बाद प्रदेश की ऊंची चोटियां पूरी तरह से सफेद चांदी से ढक गई हैं।


इसके साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है, जिसके बाद एक बार फिर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं लाहौल घाटी में बर्फबारी से लोगों को खेतीबाड़ी के लिए मौसम अनुकूल मिला है। कुल्लू में रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बहरहाल, बारिश-बर्फबारी से घाटी के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को संजीवनी मिली है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News