रैली में हरियाणा कांग्रेस की महिलाएं तिरंगे रंग के कपड़ों में नजर आएंगी: चौहान

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 10:58 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा महिला कांग्रेस द्वारा 29 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में की जाने वाले जनआक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाएगा। हरियाणा से लगभग 5 से 7 हजार महिलाएं इस जन आक्रोश रैली में पहुंचेगी। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि इस जन आक्रोश रैली में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कि पूरे हरियाणा में महिलाओं को इस जन आक्रोश रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी। इस रैली में हरियाणा की महिलाएं तिरंगे रंग के कपड़ों में नजर आएंगी। 

सुमित्रा चौहान ने बताया कि देश और हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों के अंदर काफी आक्रोश है, जो कि दिल्ली के रामलीला मैदान में देखने को मिलेगा। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की कुनीतियों के खिलाफ इस जन आक्रोश रैली में लोग तय कर देंगे कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। चौहान ने बताया कि वह रैली के संदर्भ में प्रदेश के सभी जिलों को दौरा करेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static