ममता कुलकर्णी के बॉलीवुड सफर से लेकर अंडरवर्ल्ड कनेक्शन तक का सफर जानिए

4/20/2018 9:51:44 AM

मुंबई: अपने बोल्ड और बिंदास तेवर से बॉलीवुड में तेजी से पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी ( Mamata Kulkarni)  45 साल की हो गई हैं। फिर ममता अचानक बॉलीवुड को छोड़ विदेश चली गईं जहां उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया। ममता पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट ने साल 2016 में उन्हें और उनके पति विक्की गोस्वामी को भगोड़ा घोषित कर दिया।

ममता कुलकर्णी से जुडी कुछ बातें

bollywoodtadka image, ममता कुलकर्णी इमेज वॉलपेपर फोटो फ्री एचडी डाउनलोड

 

यही नहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उनके 8 अकाउंट फ्रीज कर दिए। सूत्रों के मुताबिक ममता के इन खातों में से एक में 67 लाख की विदेशी मुद्रा भी मिली जबकि 7 अकाउंट में 26 लाख रुपये मिले। जानिए ममता कुलकर्णी कैसे हीरोइन से ड्रग्स के कारोबार में फंस गईं।

दरअसल, ममता और उनके पति विक्की की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है। ममता के प्यार में पड़ने के बाद उनके साथ मिलकर ड्रग्स का बिजनेस हैंडल करने लगीं।

PunjabKesari, ममता कुलकर्णी इमेज, Mamata Kulkarni Image

साल 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को अरेस्ट कर लिया गया था। खबरों की मानें तो जब विक्की दुबई की जेल में था तब ममता ने उससे शादी कर ली थी। जेल में रहने के दौरान उसका सारा बिजनेस ममता ही संभालती थीं। दुबई में विक्की को आजीवन कारावास यानी 25 साल की सजा दी गई थी लेकिन विक्की ने सजा से बचने के लिए अपील की थी।

PunjabKesari, ममता कुलकर्णी फोटो,  Mamata Kulkarni Photo


खबरों के मुताबिक दुबई में अच्छे बर्ताव और कुरान की आयतें सीखकर मुस्लिम धर्म अपनाने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। वह हर समय कुरान की आयतें पढ़ता था। इसके चलते उसे सिर्फ 5 साल की ही जेल हुई थी।

PunjabKesari, ममता कुलकर्णी  एचडी इमेज, Mamata Kulkarni hd Image

 

खबरों की मानें तो गोस्वामी ने दुबई की जेल में ही ममता से निकाह किया था। ममता ने भी अपना धर्म बदल लिया था। जेल से छूटने के बाद विक्की और ममता केन्या शिफ्ट हो गए थे। दोनों यहीं से अपना ड्रग्स का बिजनेस संभालते थे। साल 2016 में मुंबई के पास ठाणे 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी।

ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर 

बता दें कि 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही।

PunjabKesari, ममता कुलकर्णी एचडी फोटो,  Mamata Kulkarni hd photo

उन्होंने 'करण अर्जुन', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'बाजी' जैसी हिट फिल्में दीं। जिसमें उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी के साथ काम किया लेकिन फिल्मों में ऊंचाई तक पहुंचने के बावजूद ममता अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha


Recommended News

Related News