इस तरह मेकअप करवाने के बाद दुनिया के सामने आती हैं प्रिया प्रकाश, यूं ही नहीं बनीं स्टार

4/20/2018 12:37:56 AM

मुंबईः आंख मारकर फेमस हुई साउथ की एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे हेयरस्टाइलिंग करवा रही हैं। वीडियो में जहां स्टाइलिस्ट उनके बालों को स्टाइल दे रही हैं, वहीं प्रिया अपने मोबाइल में बिजी नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइलिंग करवाने के बाद प्रिया अपनी आईब्रो को ऊपर-नीचे करते दिख रही हैं। इतना ही नहीं वे आंख मारती भी नजर आ रही हैं। 

 

A post shared by Voompla (@voompla) on


वीडियो में प्रिया काफी खूबसूरत लग रही हैं। ये वीडियो प्रिया के मेकअप के बाद का है। इसमें दिखाया है कि कैसे प्रिया तैयार होती हैं। हालांकि इस वीडियो में प्रिया की ज्यादा अदाएं तो नहीं दिखी, लेकिन क्योंकि ये प्रिया का वीडियो है तो ये तो सोशल मीडिया पर वायरल होना ही था।

बता दें प्रिया प्रकाश का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। वे त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की स्टुडेंट हैं। 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया ने स्टुडेंट का किरदार निभाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News