ये है भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्‍ट्रैस, एक साथ साइन की 8 फिल्में

4/19/2018 7:57:56 PM

मुंबईः भोजपुरी फिल्मों की जान आम्रपाली दुबे एक साथ 8 फिल्में साइन करने के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्में साल 2018 और 2019 के बीच रिलीज होंगी। आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रैस बन चुकी हैं। समय के साथ-साथ उनकी पॉपुलैरटी और फैंस की संख्या बढ़ रही है। यही वजह फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में रखना चाहते हैं।
PunjabKesari
आम्रपाली के फैंस की संख्या भी दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही है। अब साल 2019 तक आम्रपाली लगातार 8 फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनकी ये 8 फिल्में हैं ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘वीर योद्धा महाबली’, ‘दुल्हन गंगा प्यार के’, ‘निरहुआ चलल अमेरिका’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 3’, ‘बॉर्डर’, ‘पटना जंक्शन’, ‘तुझको रक्खे राम’ और ‘तुझको अल्लाह रखे हैं’।

खबरों की माने तो आम्रपाली अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 7 से 9 लाख रुपये फीस लेती हैं। उनकी हाईएस्ट पेड फिल्मों में ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ और ‘काशाी अमरनाथ’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दर्शक आम्रपाली की जोड़ी दिनेश लाल यादव और पवन सिंह के साथ देखना ज्यादा पसंद करते है। फिल्मों के अलावा आम्रपाली कई मशहूर टीवी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News