इन 4 एक्सरसाइज को करने से मिल जाएगी वरूण जैसी फिट बॉडी

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 01:11 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और परफैक्ट एब्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनके जैसे एब्स और फिटनेस पाने के लिए लड़के न जाने क्या-क्या करते हैं। मगर वह सफल नहीं हो पाते। वरुण की इस फिटनेस और सेहत का राज है जिम में जाकर घंटों पसीना बहाना। उन्होंने अपनी लुक को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। आज हम आपको वरूण के ऐसे 4 वर्कआउट बताएंगे, जिसे नियमित रूप से करके आप भी उनकी तरह एब्स और फिटनेस पा सकते हैं । तो अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो उनकी तरह नियमित रूप से ये वर्कआउट जरूर करें।

PunjabKesari

 

1. बारबेल कर्ल

 PunjabKesari
आजकल लड़कों का बाइसेप्स बनाना बहुत ट्रैंड में है। डोले बनाने के लिए वरूण कि बारबेल कर्ल एक्सरसाइजकर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हाथ मजबूत और बाइसेप्स बनते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक रॉड लें। उसमें जितना वेट आप उठा सकते हैं उतना वेट डालें। अब बाइसेप्स की ताकत से वेट को ऊपर उठाएं और कुछ सेकेंड के लिए रूकें फिर आराम से रोड को नीचे लाएं। वेट जब ऊपर ले जाएं तो सांस छोड़ें और जब नीचे ले आएं तो सांस भरें।

 


2. बारबेल कर्ल विद बोसू बॉल
बारबेल कर्ल और बारबेल कर्ल विद बोसू बॉल दोनों ही एक तरह के होते हैं। इनमें फर्क सिर्फ इतना है कि इस एक्सरसाइज में बोसू बॉल को भी शमिल किया जाता है। इस कसरत को ज्यादा वेट ना लें। जरूरत से ज्यादा वेट उठाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

 


3. सुपरमैन पुशअप्स

PunjabKesari
इस कसरत को करने के लिए पुशअप्स पोजीशन में आए। अब अपनी चैस्ट को नीचे की तरफ लेकर जाए फिर अपने शरीर को हाथों की सहायता से ऊपर की और धकेलें। जब आप हवा में हो तो अपने हाथों को सामने की ओर फैलाएं। नीचे वापिस आते समय फिर सेपुशअप्स पोजीशन में आएं। जिन लोगों ने पहले कभी सिंपल पुशअप्स भी नहीं मारे होते उनको एक दम से सुपरमैन पुशअप्स नहीं करने चाहिए।

 


4. पिलेट्स एक्सरसाइज

PunjabKesari
बहुत सारे बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार फिट रहने के लिए पिलेट्स एक्सरसाइज करते हैं। इस कसरत को करने से शरीर का लचीला पन बढ़ता है। वरूण अपने डांस स्टेप्स को और भी बेहतर करने के लिए पिलेट्स एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static