भविष्यफल: गुरू सूर्य का सम्सप्तक योग, किसे देगा सक्सेस

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 08:05 AM (IST)

मेष राशि:- मेष राशि वाले आज नई योजनाएं बनाएंगे। लाभ को ध्यान में रखकर कार्य करें। परिवार में सामंजस्य रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकेगा । दूसरों की देखादेखी न करें । पिछले दिनों से अधूरे पड़े काम पूरे होंगे ।
 

वृष राशि:- वृष राशि वालों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका मिलेगा। स्थायी संपत्ति की आकांक्षा पूरी होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समाज में आलोचना होगी। 
 

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले आज किसी भी कार्य में बेईमानी न करें।आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी ।अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करें, सफलता कदम चूमेगी।

  
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले आज किसी पर अनावश्यक क्रोध न करें। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी ।मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। माता की कृपा हर मुश्किल को आसान बना सकती है इसलिये उनका ध्यान करें।
 

सिंह राशि:- सिंह राशि वालों को आज व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होने के योग हैं । जोखिम के कार्य से बचना चाहिये। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता अवश्य मिल सकेगी ।आज बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी ।लव मेट से रिलेशन मधुर रहेंगे ।
 

कन्या राशि:- कन्या राशि वालों आज आपको संस्था की तरफ से भेंट, उपहार मिलेगा। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी  समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। आपका यश, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें ।


तुला राशि:- तुला राशि वालों आज समाज में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार में हानि की आशंका है। काम में जल्दबाजी न करें। परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में बाधायें आयेंगी। बच्चों में आपसी मतभेद हो सकता है ।
 

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में आने वाली बाधायें हल होंगी। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें आज कोई भी डील सोच-समझ कर करनी चाहिये।

 

धनु राशि:- धनु राशि वालों आज आप आलस्य से बचकर रहें। सक्रिय होकर कार्य करें तो लाभप्रद रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। बच्चों का करियर सेटेल होगा। आज आप पैसे कमाने के लिये सभी दाव पेच अपनायेंगे।


मकर राशि:- मकर राशि वालों आज नये कार्य में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यर्थ के भ्रम में न पड़ें। अपने विवेक से काम करें। सफलता संभव है। घर खर्च की पूर्ति होगी। आज आप अपने अन्दर छुपे सदगुणों का प्रदर्शन करेंगे। स्मोक या ड्रिंक करने से बचें।


कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि वालों आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें ।खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा। आज किसी खूबसूरत अनुभव के लिये तैयार रहिये।


मीन राशि:- मीन राशि वालों आज आपके परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। संतान की हलचल पर नजर रखें। महिलाओं के लिये आज सिर्फ प्यार पाने का दिन है।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News