इनेलो और बसपा का गठबंधन गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार के लिए हुआ है:  नवीन जयहिंद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर  हरियाणा के पदाधिकारीयों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। यह मीटिंग अरविदं केजरीवाल ने हरियाणा प्रभारी गोपाल राय व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में की।

इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जनता के पास अब तक कोई विकल्प नही था। इसलिए जनता को अब तक भ्रष्ट नेताओं को वोट डालनी पड़ रही थी।लेकिन इस बार हरियाणा की जनता के पास आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में होगी।

केजरीवाल ने कहा कि खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल है। इस सरकार में न तो युवाओं को रोजगार दिया है और न ही महिलाओं को सुरक्षा। अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में दिखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

अरविन्द केजरीवाल हरियाणा में खुद दिशा निर्देश जारी कर रहे है। साथ ही वह खुद संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे है। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि 30 अप्रैल तक हल्का उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष बना दिए जायेंगे।

वहीं, नवीन जयहिंद ने इनेलो और बसपा के गठ्बंधन पर कहा कि ये गठबंधन गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार के लिए बना है। हरियाणा की जनता इस गठबंधन को निश्चित ही स्वीकार नही करेगी व आगामी चुनावों में हरियाणा की जनता इन्हें ये दिखा भी देगी।

इस मीटिंग में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ ओमनारायण, सह संगठन मंत्री सोहेब आलम, लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू व सुखवीर चहल, जिला अध्यक्ष कुरूक्षेत्र विशाल खुब्बर, जिला अध्यक्ष करनाल अमित, जिला अध्यक्ष  कैथल मुकेश के साथ विधानसभा के संगठन मंत्री व हल्का अध्यक्ष,हल्का उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static