रानियों के नाम से फेमस हैं देश के ये किले और महल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 05:20 PM (IST)

दुनिया भर में World Heritage Day 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पुरानी और सांस्कृतिक धरोहर को संभाल कर रखने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां संभ्यता और संस्कृति को संभाल कर रख सके। इस साल यानि 2018 में वर्ल्ड हैरीटेज साइट का थीम हैरीटेज फॉर जेनरेशन है, जिसमें दुनिया भर की लगभग 1052 साइट्स को शामिल किया गया है, जिसमें 36 साइट्स सिर्फ भारत की ही हैं। हमारे देश में ताजमहल के अलावा और भी बहुत सी ऐसी इमारतें,महल और किले हैं जो अपने आप में इतिहास को संभाले हुए हैं। इनमें से बहुत से महल तो ऐसे हैं को रानियों की वजह से प्रसिद्ध हैं। आइए जानें कौन से हैं ये महल। 

 

1. चितौड़गढ़ महल (रानी पद्मावती)

PunjabKesari
चितौड़गढ़ का महल दुनिया भर में रानी पद्मावती के नाम से मशहूर है। पद्मावती इतिहास की सबसे खूबसूरत रानीयों में से एक थी। ऐसा माना जाता है कि वह चितौड़गढ़ में पद्मिनी पैलेस में रहती थी। महल की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसे पानी में बनाया गया था ताकि रानी अपना अक्स इस पानी में देख सके। महल में रानी के साथ और भी कई खूबसूरत महिलाएं रहती थी। ऐसा माना जाता है कि अब इसकी अंदर से मुरम्मत की गई है। 


2. रानी महल (रानी लक्ष्मीबाई) 

PunjabKesari
रानी लक्ष्मीबाई का नाम इतिहास में बहुत प्रसिद्ध है। इस महल को रानी महल के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यह रानी लक्ष्मीबाई का महल था। यह दो मंजिला इमारत है जो ज्यादा बड़ा नही है। इस चौकर आंगन के एक ओर फुव्वारा और दूसरी ओर कुंआ है। रानी महल में 6 कमरे और दरबार कक्ष भी है। इस महल का एक हिस्सा ब्रिटिश तोपखाने द्वारा नष्ट कर दिया गया था। सरकार ने अब इसे ऐतिहासिक म्यूजियम में बदल दिया है। 


3. ताजमहल (मुमताज महल) 

PunjabKesari
ताजमहल का नाम मुमताज के नाम से रखा गया था। प्यार की निशानी कहे जाने वाले इस महल की सुंदरता को देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते हैं। ऐसा माना जाता है कि ताज महल को बनाने में 20 सालों का समय लगा था। इसे शाहजहां ने खास मुमताज के लिए ही बनवाया था। 


4. आईना महल (मस्तानी) 

PunjabKesari
बाजीराव मस्तानी की दूसरी पत्नी मस्तानी को बाजीराव की पहले पत्नी काशीबाई ने स्वीकार नहीं किया था। परिवार के बाकी सदस्य भी बाजीराव के इस फैसले के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर बाजीराव ने शनिवार वाडा महल की बगल में मस्तानी के लिए  आइना महल बनवाया था। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस खूबसूरत महल को जलाकर खाक कर दिया गया था और माना जाता है कि इसे साजिश के जरिए जलाया गया था। महल की इसी जमीन पर राजा केलकर म्यूजियम बनाया गया जिसमें आइना महल की रेप्लिका मौजूद है। इसी आइना महल को मस्तानी महल के नाम से जाना जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static