सो रहे परिवार के ऊपर अचानक भरभराकर गिर गई छत, 6 लोग गंभीर घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 12:21 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक कस्बे में अचानक मकान की छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे के दौरान घर की छत के नीचे सो रहे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला जनपद के बुढ़ाना कस्बे का है। यहां का रहने वाला हाजी कालू अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी अचानक से उसके मकान की छत भरभराकर गिर गई। तभी छत के नीचे सो रहे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार के 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी होते ही कस्बे में स्थित मस्जिद से परिवार की मदद के लिए एलान किए गया। तब जाकर स्थानीय लोग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आए।

लोगों ने आनन-फानन मेें इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरु किया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं छत गिरने से हुए नुकसान के लिए पीड़ित परिवार के मुखिया ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static