मायावती के निशाने पर पार्टी के कई नेता, लोकसभा चुनाव से पहले किया ये बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 09:37 AM (IST)

आगरा: बसपा की मुखिया मायावती ने लोकसभा चुनाव-2019 से पहले सफाई अभियान शुरू कर दिया है। संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। कई नेता बसपा सुप्रीमो के निशाने पर हैं, इसी कड़ी में अलीगढ़ मंडल के जोन प्रभारी के पद पर 6 साल तक रहे सुनील चित्तोड़ को हटा दिया गया है। उन्हें इलाहाबाद-मिर्जापुर का जोन प्रभारी बनाया गया है।

मायावती द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का कारण कार्यकर्ताओं का विरोध बताया जा रहा है। सुनील चित्तोड़ को 2012 में आगरा अलीगढ़ मंडल का जोन प्रभारी बनाया गया था। उस समय बसपा की जिले में 6 सीटें थीं, इसके बाद लोकसभा चुनाव-2014 में बसपा के हाथ से फतेहपुर सीकरी सीट भी चली गई। वहीं आगरा में बसपा को 5 से 6 सीट मिला करती थीं, जो 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान एक भी सीट बसपा के खाते में नहीं आई। इसके बाद से ही कार्यकर्ताओं में सुनील चित्तोड़ के खिलाफ  आक्रोश फूटने लगा।

बैठक दौरान कार्यकर्ताओं ने किया खुलकर प्रदर्शन
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलकर प्रदर्शन किया। पार्टी को कमजोर करने और कार्यकर्ताओं की बात न सुनने का भी सीधा आरोप लगाया गया। बसपा के जिलाध्यक्ष डा. भारतेंदु अरुण ने बताया कि सुनील चित्तोड़ की जगह अभी नए जोन प्रभारी की घोषणा नहीं हुई है। वहीं आगरा और अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी मुनकाद अली पर है। आगरा मंडल के लिए प्रताप सिंह बघेल और हेमंत प्रजापति जोन प्रभारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static