11 गोलियां मारकर की महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 08:18 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर में शनिवार रात हुई पिंकी नाम की महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। यमुनानगर के रघुनाथ पूरी में रहने वाली पिंकी की उसी के घर मे उसे जानने वाले कमल कपूर ने ताबड़तोड़ 11 गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना की कुछ तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
PunjabKesari
पुलिस ने कमल को यमुनानगर के रेलवे स्टेशन के पास से कल शाम अरेस्ट किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वो भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कमल ने बताया कि वो उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वही आरोपी के परिवार ने मरने वाली पिंकी पर कई आरोप लगाते हुए कमल को निर्दोष बताया है।

गौरतलब है कि शनिवार की रात यमुनानगर गोलियों की आवाज़ से गुंज उठा था। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की गिरफ्त में आए कमल ने मीडिया को बताया कि पिंकी मुझे ब्लैकमेल कर रही थी।  उसने मुझसे बहुत सारे पैसे लिए थे और वो मुझे परेशान कर रही थी।
PunjabKesari
वही इस हत्याकांड के बाद जब आरोपी को कोर्ट में पोश किया गया तो उसके परिवार ने मृतक पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिंकी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। साथ ही कहा कि उस दिन वह कॉलोनी में चाकू लेकर आई थी सबको डराने और उसके चक्कर में बहुत से लोग सुसाइड कर चुके है। 

वहीं, एसएचओ सिटी ओम प्रकाश ने बताया कि पिंकी नाम की महिला की हत्या हुई थी। आरोपी कमल कपूर का महिला के घर आना जाना था। कमल कपूर को आज रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है। वह कही भागने की फिराक में था। आरोपी की सर्फ की फैक्ट्री थी जो अब बन्द हो चुकी है। आज इसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static