अक्षय तृतीया: कल खुलेंगे चारों धामों के कपाट, जानें समय

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 01:19 PM (IST)

हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का बहुत महत्व है। शास्त्रों ने इन्हें पवित्र तीर्थ कह कर संबोधित किया है। ये चार धाम भारत की चारों दिशाओं में स्थित हैं। उत्तर में बद्रीनाथ, दक्षिण रामेश्वर, पूर्व में पुरी और पश्चिम में द्वारिका। इन धामों की महिमा का प्रचार आद्यशंकराचार्य जी ने किया था। कहते हैं की उन्होंने 4 धाम व 12 ज्योर्तिलिंग को सूचीबद्ध किया था। बुधवार, 18 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए छोटी चारधाम यात्रा के कपाट खोल दिए जाएंगे। जिनमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का नाम आता है। इनके कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त चैत्र नवरात्र में निकाला गया था। प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। माना जाता है सर्दी के मौसम के 6 महीने देवता उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा करते हैं और गर्मी के 6 महीने नर यात्रा को संचालित करते हैं।


यमुनोत्री मन्दिर के कपाट दोपहर 2.15 पर खुलेंगे, 20-21 अक्टूबर को कपाट पुन: बंद हो जाएंगे।


गंगोत्री धाम के कपाट 1.15 पर खुलेंगे। 


केदार नाथ के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे।


बद्रीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News