अक्षय तृतीया पर बने धन कुबेर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 09:43 AM (IST)

अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं। जिससे ये दोनों अक्षय फल प्रदान करते हैं। जिसका कभी क्षय नहीं होता। शास्त्र कहते हैं सूर्य धरती वासियों के प्राण हैं तो चंद्रमा उनके मन पर नियंत्रण रखता है। वैसे तो हर महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया शुभता लेकर आती है लेकिन वैसाख माह में आने वाली तृतीया तिथि अक्षय तृतीया कहलाती है। जो द्वादश राशियों पर अपना खास प्रभाव रखती है। राशि अनुसार जानें अपना भविष्य, करें दान और खरीदें ये सामान-  


मेष- अक्षय तृतीया आपको और आपके परिवार को देगी धन के साथ यश। अपनी शुभता के लिए सिर पर पहनने वाला गहना खरीदें। छाता दान करें।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ नंबर- 3


वृष- आज सभी के साथ स्वीट रहेंगे। प्रॉपर्टी अथवा चौपहिया गाड़ी खरीदने के प्रबल संयोग हैं। बड़े भाई को बड़ा मुनाफा होगा। अक्षय तृतीया के शुभ अवस पर बाजूबंद खरीदें और जूता दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 5


मिथुन- मनपसंद महिला का संग और मीठी नींद का सुख मिलेगा। नए-नए दोस्त बनेंगे, जोश से भरे रहेंगे। दोनों कलाइयों में पहनने के लिये आभूषण खरीदें। पानी का जग दान करना शुभता लाएगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ नंबर- 9


कर्क- तरक़्क़ी और ख़्याति दोनों प्राप्त होंगे। नया घर खरीदने के प्रबल योग हैं। गले में पहनने के लिए कोई गहना खरीदें। पानी का गिलास दान में दें। 
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 6


सिंह- आज आपके सितारे उंगलियों के इशारों पर नाचेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।  बायें हाथ में पहनने के लिये गहने खरीदें। जूते-चप्पल का दान करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग- लाल 
शुभ नंबर- 3

    
कन्या- भाग्य का साथ मिलेगा। स्त्री सुख से जीवन में बहार आएगी। कुंवारों के लिए शादी के अच्छे प्रपोजल आएंगे। दाहिने हाथ में पहनने के लिये आभूषण खरीदें। छाते का दान सारा साल रखेगा खुशहाल।
शुभ रंग- हरा
शुभ नंबर- 2


तुला- किसी नए पारिवारिक सदस्या के आने की आहट है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है, एक्सट्रा मैरीटल रिलेशन भी बन सकते हैं। रिंग खरिदना शुभ रहेगा। छाता दान करें।
शुभ रंग- मैजंटा
शुभ नंबर- 3


वृश्चिक- गणेश जी की पूजा से सभी संकटों का अंत होगा। जेब ढीली होगी। स्टूडेन्ट्स को सक्सैस मिलेगी। नाक में पहनने वाला गहना खरीदें। चप्पल का दान देगा लाभ।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ नंबर- 8
   

धनु- संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाड़ी-बंगला खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। कान में पहनने वाला गहना खरीदें। जूता दान करें। 
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर-  2


मकर- प्रमोशन मिलने के आसार हैं। सूर्यास्त के बाद देवी लक्ष्मी के मंदिर में जरूर जाएं। गले में पहनने के किए हार खरीदें। सिंथेटिक चप्पल का दान करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ नंबर- 4


कुंभ- मां से सुख मिलेगा। शत्रुओं का नाश होगा। मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। आज कार्य स्थान पर स्पैश्ल फील करेंगे। कमर में पहनने के लिए कोई गहना खरीदें।सिंथेटिक जूते का दान करें।
शुभ रंग- पीच
शुभ नंबर- 7


मीन- परिवार में हिटलर बनने से परहेज करें। सुख साधन बढ़ेंगे। आज कोई बड़ी विश पूरी होगी। किसी मंदिर में जाकर दान करें। सिर पर पहनने वाला कोई गहना खरीदें। छाते का दान करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ नंबर- 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News