भविष्यवाणी: शनि-मंगल का दंगल, किसके काटेगा अमंगल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 08:15 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दिनांक 10.04.18, चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र में, भाग्यांक 7, लकी कलर ग्रे, लकी डायरेक्शन उत्तरपूर्व, राहुकाल शाम 3 से शाम 04:30 तक।


आज का उपाय: अमंगल से बचने के लिए नारियल पर लाल धागा लपेट कर जल में प्रवाहित करें।


आज का मंत्र: ॥ अं अंगारकाय शुचिकराय नमः ॥ मंगल के इस मंत्र से अमंगल से मुक्ति मिलती है।


मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें रेपुटेशन बिगड़ सकती है।


वृष: लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। 
 

मिथुन: अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नेगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहसबाज़ी से बचें।


कर्क: मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। 


सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताशा आएगी। कर्मठता सफलता कि कुंजी है। 


कन्या: आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों कि पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे। पेट सम्बंधित पीडा़ होगी।


तुला: तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। आय साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।


वृश्चिक: आलस्य त्याग समय का सदुपयोग करेंगे। दिन भर प्रसन्न रहेंगे। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के योग हैं। 


धनु: असमंजस वश निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों संग मनमुटाव होगा। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा।


मकर: पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें शारीरिक चोट लगने के योग हैं। स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।


कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी। 


मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नये व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News