भविष्यवाणी: संडे को बुधादित्य योग, किसका होगा कल्याण

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 08:07 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: रविवार दिनांक 08.04.18 चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का विशेष उपाय: स्वयं उत्थान के लिए देवी गायत्री पर लाल गुडहल का फूल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ ह्रीं इज्याय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से जीवन का कल्याण होता है।


मेष: मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।


वृष: व्यक्तिगत मसलो से तनाव बढ़ेगा। आलस्यवश जरूरी काम पेंडिंग रहेंगे। घरेलु समस्याएं फाइनेंशियल दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।


मिथुन: घर के साज सामान पर खर्च होगा। फाइनेंशियल प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद होने का डर है, अतः चुप्पी साधना बेहतर होगा।


कर्क: दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएं। मन की चंचलता वश अनावश्यक विवाद होगा। 


सिंह: करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। अचानक कार्यों में रुकावटें आएंगी। शाम तक फाइनैंशल प्रॉब्लम हल होगी। 


कन्या: सजग रहें शारीरिक कष्ट के संकेत हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेवा में दिन बीतेगा। एकत्रित धन को इन्वेस्ट करने से इनकम में बढ़ोतरी होगी।


तुला: कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा।


वृश्चिक: मनोवांछित वस्तुएं मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। पुराने मसले सुलझेंगे। बातचीत के दौरान उलझने सुलझ जाएंगी। अप्रिय स्थितियां टलेंगी।
 

धनु: मित्रों से लाभ होगा। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा अतः सावधानी बरतें।


मकर: परिजनों से विवाद के संकेत हैं अत: स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।


कुंभ: लघु यात्रा होगी। रोमांस में संकोच न करें। ठाट-बाट के लिए खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा। 


मीन: सौदों में तत्काल लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेन-देन की चिंता रहेगी। शाम तक लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टेंशन खत्म होगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News