MOVIE REVIEW: "हेट स्‍टोरी 4"

3/11/2018 10:50:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी रौटेला की फिल्म "हेट स्‍टोरी 4" आज रिलीज हो गई हैं। निर्देशक विशाल पांड्या की 'हेट स्टोरी' श्रृंखला की चौथी फ‍िल्‍म "हेट स्‍टोरी 4" 'ए' प्रमाणपत्र के साथ र‍िजील हुई है। इस फ‍िल्‍म में उर्वशी बेहद मादक अंदाज में नजर आ रही है। करण वाही के साथ उनके स्टीमी सीन्‍स ने इसे एक एडल्‍ट फ‍िल्‍म बना द‍िया है। फिल्म में रोमांस, कामुकता और बदले की भावना भरपूर द‍िखाई देती है। 
 
उर्वशी जो कि टॉप की हीरोइन बनने का ख्वाब पाले हुए है, उसे एक खास इंसान टकराता है। वह खास इंसान एक फैशन फोटोग्राफर है (करण वाही) जिसे वह बहुत पसंद करती है। वहीं फोटोग्राफर भी उसे दिल से प्यार करता है। इस फैशन फोटोग्राफर का एक भाई (विवान) भी है। विवान के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं है। विवान की एक गर्लफ्रैंड भी है (इहाना)। बावजूद इसके विवान का दिल उर्वशी पर आ जाता है। अब एक पार्टी में धोखे से विवान उसे नींद की गोलियां दे देता है और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। होश आने पर वह कहती है कि इस बारे में उसके भाई को पता चलेगा तो क्या होगा? वहीं विवान उस लड़की को अपने साथ रहने के लिए कहता है। उर्वशी उसे ये याद दिलाती है कि उसकी एक गर्लफ्रैंड भी है। इस बीच करण को इस बारे में खबर हो जाती है और वह अपने भाई को इसका दोषी करार देता है। वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि ये सारा प्लान उर्वशी का ही होता है।
उर्वशी का आखिर ऐसा करने की क्या वजह होती है ये जानने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख करना जरूरी है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स हैं, फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। विशाल पांड्या के डायरैक्शन में बनी इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में म्यूजिक तनिष्क बाग्ची, मिथुन, आर्को प्रवो मुखर्जी, टोनी कक्कड़ और बमन का है।

 उर्वशी , करण वाही, इहाना और विवान की फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में आपको साल 2005 का फेमस सॉन्ग ‘आशिक बनाया आपने’ सुनने और देखने को भी मिलेगा। इस फ‍िल्‍म का सबसे बोल्‍ड गाना है 'बदनामियां'। हेट स्टोरी 4 के इस गाने में एक्ट्रैस उर्वशी अपनी हॉट और सिजलिंग अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फिल्म का पहला गाना 'आशिक बनाया आपने' सामने आया था। हिमेश रेशमिया के इस गाने 'आशिक बनाया आपने' ने पहले भी काफी धूम मचाई थी। साल 2005 में इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में ये गाना सुनने को मिला था, जिसमें इमरान और तनुश्री दत्ता का जबरदत्त रोमांस दिखा था। फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों को हेट स्टोरी 4 के गाने खूब भा गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News