Eyebrow को घना करने के लिए बैस्ट हैं ये तरीके

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 05:56 PM (IST)

आईब्रो के बाल बढ़ाने के उपाय : आंखें चेहरे की खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है,जब आईब्रो यानि भौंहे घनी हो। इसके साथ बिना मेकअप भी आपकी लुक अट्रैक्टिव हो जाती है। जबकि हल्की और पतली भौहें चेहरे को डल दिखाती हैं। कुछ लड़कियां आइब्रो को घना दिखाने के लिए आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह अस्थायी तरीका है। आप भौहों को स्थाई तौर पर भी घना बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ घरेलू तरीके अपनाने से बहुत फायदा मिलेगा।  घनी आईब्रोज के लिए इस्तेमाल करें यह होममेड उपाय

 


 कैस्टर ऑयल 

PunjabKesari,  कैस्टर ऑयल,Eyebrows, Eyebrow Growth, Thicker eyebrows,आइब्रो वृद्धि 
कैस्टर यानि आरंडी का तेल आइब्रो को जल्दी घना बनाने के लिए बहुत असरदायक है। इससे बालों की ग्रोथ जल्दी होनी शुरू हो जाती है। रात के समय इसका इस्तेमाल ज्यादा फायदा पहुचाता है। रूई पर थोड़ा सा कैस्टर ऑयल लगा कर इसे भौहों पर लगाएं। इसके बाद उंगुलियों से धीरे-धीरे आइब्रो की मसाज करें और 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।  क्यों झड़ते हैं आइब्रो के बाल? जानिए इसके उपाय

 

 नारियल का तेल

PunjabKesari,  नारियल का तेल,Eyebrows, Eyebrow Growth, Thicker eyebrows,आइब्रो वृद्धि 
नारियल तेल में विटामिन ई,आयरन और न्यूट्रिशियंस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत बढिय़ा है।भौहों के लिए भी यह बहुत कारगर है। रात को आइब्रो पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लगाकर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है,जिससे बालों की ग्रोथ बढने लगती है। इसे रात भर ऐसे ही लगा रहने दें। रोजाना कम से कम एक महीने तक इसका इस्तेमाल करें। 

 

 जैतून का तेल
इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को घना और मजबूत बनाता हैं। जैतून के तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर 2 मिनट के लिए इससे आइब्रो की मसाज करें और पानी से धोएं। इसके अलावा रात को सोने से पहले भौहों पर जैतून का तेल लगाकर 2 मिनट के लिए मसाज करें।  पतली आइब्रो को कैसे करें घना

 

 प्याज का रस

PunjabKesari,  प्याज का रस,Eyebrows, Eyebrow Growth, Thicker eyebrows,आइब्रो वृद्धि 
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। प्याज का रस निकाल कर इसे आइब्रो पर लगाएं और 5 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

 मेथी दानें 

PunjabKesari,   मेथी दानें ,Eyebrows, Eyebrow Growth, Thicker eyebrows,आइब्रो वृद्धि 
बालों के झडऩे से रोकने के लिए मेथी के दानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइब्रो को घना करने के लिए थोडे से मेथी दाने रात को पानी में भिगों लें। सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें एक बूंद नारियल के तेल की डालकर मिक्स कर लें। इस पैक को रात को सोने से पहले आइब्रो पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

 दूध
प्रोटीन और न्यूट्रिशियंस से भरपूर दूध बालों को भी हैल्दी बनाने का काम करता है। रूई पर थोड़ा सा दूध लगाकर इसे भौहों पर लगाएं। सूख जाने पर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।  

 

नींबू

PunjabKesari,   नींबू ,Eyebrows, Eyebrow Growth, Thicker eyebrows,आइब्रो वृद्धि 
नींबू का छोटा टुकड़ा काटकर 2 मिनट के लिए इसे भोहौं पर रगडें। ध्यान रखें कि मसाज हल्के हाथों से करें। बाद में गुनगुने पानी से इसे धो लें। 

 

डाइट का भी रखें ख्याल
इसके अलावा खाने मे हैल्दी डाइट भी शामिल करें। विटामिन ए,सी,ई,आयरन, ओमेगा 3 और प्रोटीन से भरपूर आहार भी आइब्रो का घना बनाने को  काम करते हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static