मध्यप्रदेश: जबलपुर में ऑर्डनेंस फैक्टर में लगी भीषण आग

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 08:08 PM (IST)

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर की खमरिया आर्डिनेंस फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में 125 एमएम और 80 एमएम के बम बनाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पहले धमाका हुआ और बाद में आग लग गई। आग लगने से खमरिया फैक्ट्री के इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। 

आर्डिनेंस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर कलेक्टर और एस पी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं और आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।  घटना के समय लोडिंग-अनलोडिंग का स्टाफ फैक्ट्री में था, जिन तक बचाव दल पहुंचने का प्रयास कर रहा है। आग लगने की सूचना के बाद फैक्टरी गेट के सामने कर्मचारियों और लोगों की भीड़ लगी हुई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम से करीब 200 से अधिक धमाके हो चुके हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News