मां के साथ जिंदा जल गया 11 माह का मासूम, लाश देख कांप उठे लोग

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 02:11 PM (IST)

रायसेनः भोपाल से 60 किमी दूर रायसेन में गुरुवार को हुए एक हादसे से सभी को हिला कर रख दिया। रायसेन में रहने वाले 25 साल के गोविंद सिंह लोधी की पत्नी ऊषा की 11 माह के बच्चे के साथ जल कर मौत हो गई। दोनों बुरी तरह से जल चुके और कमरे का पूरा सामान भी राख हो चुका था। किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला गया ताकि उसे बचाया जा सके। जैसे ही बच्चे को बाहर निकाला गया तो वहा खड़े हर शख्स की रूह कांप उठी क्योंकि बच्चे की हालत बहुत खराब हो चुकी थी। बच्चा 90 फीसदी तक जल चुका था।

ऐसे हुआ हादसा
गोविंद की शादी ढाई साल पहले मुरपार टोरी गांव की ऊषा से हुई थी। 11 महीने पहले ही ऊषा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार दोपहर 1 बजे ऊषा का पति घर खाने आया। कुछ देर बाद ही उसके कमरे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख सामने ही नल पर पानी भर रहीं दो लड़कियां दौड़कर पहुंची और आग की लपटों से घिरी ऊषाबाई के ऊपर पानी डालकर आग बुझाई। लड़कियों के शोर मचाने पर दूसरे लोग भी दौड़कर आ गए। महिला को जली हालत में बाहर निकालते समय लोगों की नजर गंभीर हालत में जले चुके 11 महीने के बच्चे पर पड़ी, जिसे 108 से सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने फर्स्ट एड के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया, लेकिन रायसेन पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

ससुराल वालों पर शक
मृतका ऊषाबाई की मां बतिबाई ने बताया कि दामाद गोविंद सिंह गुरुवार सुबह ही उनके घर आया था और वह केरोसिन मांग रहा था, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया। कुछ देर रुकने के बाद वह वापिस अपने घर चला गया। दोपहर को खबर मिली कि उसकी बेटी ऊषा ने आग लगा ली। हैरानी की बात है कि घटना के वक्त मृतका का ससुर नर्वदा प्रसाद लोधी जो चल फिर नहीं सकता, सास और ननद थी लेकिन किसी को भी आग लगने की भनक तक नहीं लगी।

दूसरी महिला से थे पति के संबंध
मृतका की मां बतिबाई का आरोप है कि एक दिन पहले बुधवार को बेटी का फोन आया था। फोन पर उसने कहा था कि गोविंद किसी दूसरी महिला को रखा हुआ है और 8 दिन से उसके साथ मारपीट कर रहा है। मृतका के परिजनों के मुताबिक दामाद गोविंद और सास-ससुर ने उनकी बेटी पर पैट्रोल डालकर उसे जलाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News