क्या गिनीज बुक में दर्ज होगा राहुल गांधी का नाम?

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 02:21 PM (IST)

इंदाैरः कौन नहीं चाहता कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो। लेकिन इस बार मामला उलटा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के एक युवा इंजीनियर विशाल दीवान ने दावा किया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होना चाहिए। इसके लिए विशाल ने गिनीज बुक प्रबंधन को एक पत्र भी भेजा है। विशाल का दावा है कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस को करीब 27 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 5 वर्षों में हुए इन चुनावों में राहुल गांधी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाने में नाकाम रहे हैं।

5 डॉलर का आया खर्चा 
चुनावी हार का यह अपने अाप में एक अनुपम रिकॉर्ड है, इसलिए कांग्रेस उपाध्यक्ष का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जाना चाहिए। भाजयुमो से जुड़े विशाल दीवान ने आवेदन के साथ जरूरी फीस भी जमा करा दी है। विशाल ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनका आवेदन मिलने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, यह नहीं बताया कि इस तरह का कोई रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा या नहीं। विशाल दीवान ने गूगल पर पूरा रिकॉर्ड खोजने के बाद गिनीज बुक को आवेदन जमा किया है। इस आवेदन को जमा करने में 5 डॉलर का खर्चा आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News